गोरखपुर: ट्रैफिक एसपी ने काटा बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने वाले सिपाही का चालान


गोरखपुर। मोटर व्हीकल एक्ट में सख्ती के बाद ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जा रहा है। चाहे कोई आम आदमी हो या पुलिसकर्मी, नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी को एक समान सजा भुगतनी पड़ रही है। रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सिपाही को ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया और उनकी गाड़ी का चालान काट दिया। रविवार को शहर के गणेश चौराहे पर ट्रैफिक एसपी आदित्य प्रकाश वर्मा अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक सिपाही बिना हेलमेट पहने वहां से गुजर रहा था। एसपी ट्रैफिक ने उसे रोका और कागजात दिखाने को कहा।

इसके बाद पता चला कि सिपाही के पास इंश्योरेंस, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस कुछ भी नहीं था।

ट्रैफिक एसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने हेलमेट और कागजातों के बिना गाड़ी चलाने के कारण सिपाही की गाड़ी का पांच हजार आठ सौ रुपए का चालान काट दिया। बता दें कि मोटर व्हीकल एक्ट के नए नियमों को लागू करने के बाद से देशभर में कई लोग उनका उल्लंघन करते पकड़े जा रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसा किए जाने पर लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें