रात में मां के पास सोई थी बच्‍ची, सुबह तालाब में उतराती मिली लाश


संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम कानपारा में गुरुवार को एक बालिका का शव तालाब से उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव की पहचान गांव की ही एक बालिका के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कानपारा निवासी बाबूराम ने बताया बुधवार की रात उनका परिवार खाना खाकर सोने चला गया। गर्मी होने के कारण पत्नी किरन के साथ बेटे और बेटियां छत पर चले गए। पत्नी ने बताया छोटी बेटी शीतल (17) उसके साथ सो रही थी। रात करीब 4 बजे आंख खुली तो देखा बेटी नहीं है। घर में व आस पास तलाश किया, मगर वह कहीं नहीं मिली।

बाबूराम ने बताया कि सुबह उसकी तलाश के दौरान तालाब के पास चप्पल और दुपट्टा दिखा।
तालाब के किनारे चप्पल और दुपट्टा देख कर किसी अनहोनी घटना से भयभीत हो गए। फौरन यूपी-100 पर काल किया। मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने तालाब में शव होने की सूचना दिया। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया। शव की पहचान होते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें