खाना खाने घर गया था व्यापारी, चोरों ने खंगाल दी दुकान


गोरखपुर : फोरलेन पर बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बा स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। इसी कस्बे के रहने वाले महेन्द्र मोदनवाल ने घर से थोड़ी दूरी पर गणपति मोबाइल शॉप के नाम से दुकान खोल रखी है।उन्होंने बताया कि एक बार पहले भी दुकान में चोरी का असफल प्रयास हुआ था। इसके बाद से दुकान में रात के वक्त कोई न कोई जरूर सोता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर खाना खाने चले गए। देर रात करीब साढ़े बारह बजे छोटा भाई दुकान में सोने पहुंचा तो ताला टूटा मिला। अंदर रखे कीमती मोबाइल फोन गायब थे, जिनकी कीमती डेढ़ लाख से अधिक है।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें