यूपी : मायाबती का बीजेपी पर हमला ,कहा काग्रेस की तरह गलतियां कर रही सरकार






यूपी : मायावती का बीजेपी पर हमला , कहा कांग्रेस की तरह गलतिया कर रही सरकार


लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने गुरुवार को कहा कि कानून हाथ में लेकर अराजकता, हिंसा व तनाव फैलाने के साथ-साथ भीड़ द्वारा हत्या आदि की बढ़ती घटनाओं को रोक पाने में सरकार की नाकामी ने देश और दुनिया का ध्यान खींचा है और ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बहुत सजग रहने की ज़रूरत है. मायावती यहां प्रदेश इकाई की बैठक में पार्टी के कार्यकलापों की समीक्षा की.

बैठक के बाद जारी एक बयान के अनुसार देश और ख़ासकर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक माहौल और उदासीन सरकारी कार्यकलापों का संज्ञान लेते हुए मायावती ने कहा कि कानून को हाथ में लेकर अराजकता, हिंसा और तनाव फैलाने के साथ-साथ भीड़ हिंसा (Mob Lynching) में हत्या आदि की बढ़ती हुई घटनाओं को रोक पाने में सरकारी नाकामी ने देश और दुनिया का ध्यान खींचा है. ऐसे में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बहुत सावधान रहने की ज़रूरत है.

पार्टी के लोगों को किया सावधान

वे लोग कोई भी ऐसा काम नहीं करें जिससे सरकार को जातिवादी द्वेष और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का कोई मौका मिले. उन्होंने कहा कि 'ख़ासकर मॉब लिंचिंग, जातिवादी जुल्म-ज्यादती, महिला उत्पीड़न व असुरक्षा की बढ़ती घटनाओं ने प्रदेश, देश व समाज को काफी परेशान कर रखा है. उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में खासकर धारा 144 की सरकारी पाबन्दियों का उल्लंघन बिल्कुल नहीं करना है. ऐसा करके सरकारी मंसूबों व षड्यंत्रों को विफल किया जा सकता है.

अपराध-नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की हालत
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध-नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की हालत काफी ज़्यादा ख़राब है तथा बढ़ती ग़रीबी व बेरोज़गारी आदि की समस्या और ज्यादा विकट होकर अनेक प्रकार के अपराधों को बढ़ाने का कारण बन रही है और ऐसे में अपनी विफलताओं पर से लोगों का ध्यान बांटने के लिए सरकार हर तरीके के हथकंडे इस्तेमाल कर सकती है.

बसपा की मांग

मायावती ने कहा कि जहां तक देश की अर्थव्यवस्था की दुर्दशा की बात है वह आजकल कुछ ज़्यादा चर्चा में है क्योंकि यह चरमराकर काफी बुरे दौर से गुजर रही है. जिस कारण बेरोज़गारी हर स्तर पर लगातार बढ़ती जा रही है. यह सरकार के लिए बड़ी चिन्ता की बात होनी चाहिए. कहीं यह सब नोटबंदी और जीएसटी को आपाधापी में लागू करने का कुप्रभाव तो नहीं है? वैसे भी देश में फैली व्यापक ग़रीबी और बेरोजगारी की समस्या को दूर करना केन्द्र और राज्य सरकारों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. सरकारी क्षेत्र में लाखों आरक्षित पद खाली पड़े हुए हैं. वहीं बसपा की मांग है कि आरक्षण की समतामूलक मानवतावादी व्यवस्था को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल किया जाए.

SC, ST और OBC वर्गों के लाखों छात्रों को वजीफा

एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के लाखों छात्रों को वजीफा समय पर नहीं उपलब्ध होने के सम्बन्ध में राज्य भर से मिलने वाली शिकायतों के सम्बंध में सरकार को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जातिवादी द्वेष से इन उपेक्षित वर्गों के छात्र/छात्राओं का शैक्षणिक जीवन प्रभावित हो रहा है, इस पर सरकार को तुरन्त ध्यान देने की जरूरत है.

मायावती ने कहा कि देश और ख़ासकर यूपी में जो बिगड़े हालात हैं, उससे ऐसा लगता है कि सत्ताधारी भाजपा और उसकी सरकार भी वही सब गलतियां कर रही हैं जो पहले कांग्रेस पार्टी की सरकार में हुआ करती थीं. जिनसे त्रस्त होकर जनता ने उन्हें नकारा और उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी.

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें