वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी, एक शख्स की लात घूसों से की जमकर पिटाई


सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में पुलिस का हैरान कर देने वाला चेहरा सामने आया है। प्रदेश के सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के कुडजा गांव निवासी रिंकू पांडेय को पुलिस ने कथित यातायात उल्लंघन के कारण बेरहमी से पीट दिया। पुलिस ने रिंकू को बीच रोड पर घसीट-घसीट कर मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेरहमी से युवक को पीटने वाले सकारपार चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई।

घटना 10 सितंबर को खेसरहा थाना क्षेत्र की सकारपार चौकी की बताई जा रही है।

सकारपार चौराहे पर रिंकू की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। वह 10 सितंबर को मोहर्रम के दिन एक बच्चे के साथ दुकान पर गया था और एक घंटे बाद दुकान बंद करके बाइक से लौट रहा था।

वह कुछ दूर पहुंचा था कि रास्ते में बोलेरो खड़ा करने को लेकर किसी के साथ उसका विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही सकारपार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्र और हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। दोनों लोग किसी बात को लेकर रिंकू पर टूट पड़े और सकारपार चौराहे पर पीटना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो में रिंकू माफी मांगते हुए खुद को बचाने की भीख मांग रहा है, लेकिन दोनों पुलिसकर्मी उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। उसके कमर पर बैठकर चौकी इंचार्ज गाली भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने गुरुवार को चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्र और हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव को निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें