अखिलेश यादव के रामपुर दौरे के विरोध में उतरी कांग्रेस, जताई दंगे की आशंका


मुकदमों से घिरे रामपुर के सांसद आजम खान (Azam Khan) के समर्थन में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज रामपुर जा रहे हैं.

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सोमवार को रामपुर (Rampur) दौरे के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) ने गवर्नर आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिखकर दंगे की आशंका व्यक्त की है. बता दें मुकदमों से घिरे रामपुर के सांसद आजम खान (Azam Khan) के समर्थन में अखिलेश यादव आज रामपुर जा रहे हैं. अखिलेश के इस दौरे से कांग्रेस को लगता है कि रामपुर सहित पूरे प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की साजिश है.

कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के उपाध्यक्ष फैसल खान लाला ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अखिलेश यादव को रामपुर जाने से रोकने की अपील की है. पत्र में कांग्रेस ने लिखा है कि मोहर्रम के मौके पर अखिलेश का रामपुर दौरा एक साजिश लगती है. आजम खान पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वो दो महीने से फरार चल रहे हैं. अब अखिलेश यादव के जाने से रामपुर जिले का माहौल ख़राब हो सकता है. कांग्रेस ने अखिलेश यादव के रामपुर दौरे का विरोध भी शुरू कर दिया है.





अस्‍सी मुकदमों का सामना कर रहे रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के समर्थन में समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरने जा रही है. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को रामपुर कूच करेंगे. प्लान के मुताबिक, अखिलेश यादव रामपुर में रात्रि विश्राम करेंगे. साथ ही आजम खान और उनके परिवार से मुलाकात भी करेंगे. अखिलेश के रामपुर कूच को सफल बनाने के लिए आस-पास के जिलों के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय किया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें