ईंट-भट्ठे से नकली शराब बनाने के उपकरण के साथ पांच गिरफ्तार


नकली शराब बनाने के उपकरण सहित पांच गिरफ्तार 35 लाख रुपये कीमत की 470 पेटी रोमियो क्रेजी शराब बरामद
रैपर, बंटी-बबली की शीशी, एक हजार ढक्कन और अन्य सामान भी मिला।

देवरिया। ईंट-भट्ठे पर नकली शराब बनाने के उपकरण के साथ पुलिस ने शुक्रवार की रात भट्ठा मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने पंजाब की 35 लाख रुपये कीमत की क्रेजी रोमियो शराब, रैपर, बंटी-बबली की शीशी, एक हजार ढक्कन और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने दावा किया है कि भट्ठे पर शराब की रिपैकिंग कर बिहार भेजा जाता था।

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि लार इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर शुक्रवार की शाम इलाके में भ्रमण पर थे।

मुखबिर की सूचना पर स्वॉट, सर्विलांस और सीआईयू टीम के साथ सतोतर के पास ईंट-भट्ठे पर छापा मारा। भट्ठा मालिक आलोक सिंह निवासी बरडीहा दलपत लार, मुंशी अमित निवासी मलकौली सलेमपुर, मजदूर शिव भोला, विजय कुमार और मोनू निवासी पखरौली, डालमऊ जिला रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 470 पेटी मिलावटी क्रेजी रोमियो, 20 शीशी नकली बंटी-बबली, दो कीप, दो प्लास्टिक के गैलन में 10-10 लीटर अपमिश्रित शराब, दो बोरे में खाली शीशी बंटी-बबली, एक झोले में ढक्कन, दो कीप, दो जग, 10 किलोग्राम यूरिया, पांच किलोग्राम नौसादर बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में भट्ठा मालिक ने पंजाब से क्रेजी रोमियो शराब मंगाकर स्थानीय ब्रांड की नकली शराब तैयार कर बेचने की बात स्वीकार की है।

शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने वाले लार इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर, एसआई रामरतन यादव, संजय कुमार, स्वॉट टीम प्रभारी संतोष सिंह, कांस्टेबल अरुण खरवार, सुदामा यादव, धनंजय श्रीवास्तव, सर्विलांस टीम प्रभारी घनश्याम सिंह, कांस्टेबल राहुल सिंह, सीआईयू प्रभारी अनिल यादव को शाबाशी दी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें