गोरखपुर में कोरियन सिगरेट की बड़ी खेप बरामद , महिलाओं की है पहली पसंद


  गोरखपुर। गोरखपुर में कस्टम विभाग की टीम ने सोमवार की रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन से विदेशी (कोरिया) सिगरेट की खेप पकड़ी बरामद की है. छह बोरों में भरी सिगरेट की कीमत भारतीय मुद्रा के हिसाब से 90 लाख रुपये आंकी गई है. हालांकि छानबीन के बाद भी यह पता नहीं चल सका है कि सिगरेट को किसने बुक करके मंगाया था. गोरखपुर में ही सिगरेट को रिसीव करना था. बताया जा जाता है कि कोरियन सिगरेट महिलाओं की पहली पसंद है.

कस्टम के उपायुक्त राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस से कोरिया में बनी सिगरेट लाने की जानकारी मिली थी. ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने से पहले ही कस्टम अधीक्षक राधिका त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई. प्लेटफार्म नंबर एक पर माल गोदाम के पास छह बोरों भरे विदेशी सिगरेट का कार्टून ट्रेन से उतारा गया.

कस्टम की टीम ने पहले उसे लेने आने वाले का इंतजार किया. काफी देर तक किसी के पास न आने पर सिगरेट को कब्जे में ले लिया. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक कार्टून में 50 बंडल सिगरेट थी. इससे पहले डायरेक्ट्रेट आफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने भी विदेशी सिगरेट पकड़ी थी. इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था.

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

यूपी: छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी