महिला ने अपने साथी को सौंपी पड़ोस की लड़की, युवक ने बनाया हवस का शिकार, शोर सुन ग्रामीणों ने दौड़ाया


इटावा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना क्षेत्र के निवासी किशोरी के मामा ने बताया कि शुक्रवार को उसकी 14 वर्षीय भांजी घर पर थी। उसी दिन शाम सात बजे पड़ोस की महिला ने भांजी को बुलाया और पहले से बैठे एक युवक के साथ जाने को कहा। यह युवक उसकी भांजी को सूनसान मकान पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। कुछ देर बाद जब घरवालों को किशोरी नजर नहीं आई तो खोजबीन की।

शोरशराबा सुनकर युवक किशोरी को छोड़कर भाग गया। किशोरी ने घरवालों को पूरी बात बताई।

घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। लवेदी थाना प्रभारी अमान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी अमान ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें