रिंग बांध कटने से नदी में बह गईं झोपड़ियां, समर्थकों संग धरने पर बैठे विधायक
कुशीनगर। गंडक नदी के तेज कटान के चलते बरवा पट्टी थाना क्षेत्र में अमवा खास तटबंध की सुरक्षा के लिए बना रिंग बांध लक्ष्मीपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात में कट गया। इस कटान के चलते लक्ष्मीपुर गांव के 30 लोगों की झोपड़ियां भी नदी में बह गईं। रात में ही डीएम डॉ अनिल कुमार सिंह और एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया और बंधे की सुरक्षा तथा लोगों के जानमाल की हिफाजत के निर्देश दिए। शनिवार की सुबह से ही बाढ़ खंड के अभियंता कटान रोकने के लिए उपाय करने में जुटे हैं।
वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू बंधे पर पहुंचे और प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया है।
बाढ़ की आशंका को देखते हुए लक्ष्मीपुर और परोरही समेत आसपास के गांव को खाली करा दिया गया है।

Comments
Post a Comment