पत्‍नी को मौत के घाट उतार कर थाने पहुंचा युवक, पुलिस से कही ये बात तो उड़े सबके होश


युवक ने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या कर दी। शव घर में रखा है। पुलिस जब युवक को लेकर उसके घर पहुंची तो शव वहां नहीं मिला। उसने बताया कि शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया है।

नई दिल्ली। पत्नी की हत्या करने की बात कह कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर प्रेम नगर थाना पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या कर दी और शव घर में रखा है। पुलिस जब युवक को लेकर उसके घर पहुंची तो शव वहां नहीं मिला तो युवक ने बताया कि शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया है। पुलिस अब सेप्टिक टैंक तोड़ने की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार अाशु प्रेम नगर पार्ट तीन के शनि बाजार में रहता है।

परिवार में पत्नी सीमा के अलावा तीन बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि करीब सौ गज जमीन पर बने मकान में आशु के दो भाई भी रहते हैं।

वह शनिवार की रात करीब दस बजे संगम विहार में रहने वाली अपनी सास को फोन कर बताया कि उसने पत्नी सीमा (28) की हत्या कर दी है। इसके बाद वह प्रेम नगर थाने पहुंच गया और वहां भी पत्नी की हत्या करने की बात कही।

पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और रविवार को उसे उसके घर पर लेकर पहुंची तो उसकी पत्नी नहीं मिली। इस बीच रविवार को संगम विहार से सीमा के मायके वाले भी प्रेम नगर पहुंच गए और उन्होंने सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।

सीमा के परिजनों के अनुसार उन्होंने आशु के घर में खून के निशान मिले हैं। लेकिन सीमा कहीं दिखाई नहीं दी। बहरहाल़ पुलिस सीमा के शव की तलाश में जुटी है। आशु के दोनों भाई भी घर से फरार बताए जाते हैं।

बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आरोपित पत्नी पर शक करता था।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें