योगी सरकार का प्रेरणा एप्प बना एक शिक्षक की मौत की वजह


एटा. दो दिन पहले यूपी सरकार द्वारा लॉन्च प्रेरणा ऐप (prerna App) एक शिक्षक की मौत का सबब बन गया. प्राइमरी स्कूल (Primary School) बंद कर सेल्फी ले कर बेटे के साथ आ रहे 50 वर्षीय शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वहीं उनके 22 साल के बेटे की हालत गंभीर है जिसे आगरा रेफर किया गया है. वैसे इस ऐप का प्राइमरी टीचर हमेशा से ही विरोध करते रहे हैं.

ये घटना थाना रिजोर क्षेत्र की है. जहां सकीट रोड पर बाइक से स्कूल से घर जा रहे शिक्षक व उनके बेटे को बोलेरो ने रौंद दिया. जिससे बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि सरकार ने एक प्रेरणा ऐप लॉन्च किया है जसमें स्कूल खोलते और बंद करते समय शिक्षकों को सेल्फी लेकर ग्रुप पर पोस्ट करना है.

स्कूल बंद करते समय सेल्फी लेने के लिए ही शिक्षक ने अपने बेटे को बुलाया था क्योंकि उन्हें स्मार्ट फोन चलाना नहीं आता था. वहीं शिक्षक विद्यालय बंद कर अपनी एक सहकर्मी शिक्षिका के साथ बाइक से घर जा रहे थे. इस एक्सिडेंट में जहां शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. तो वहीं बेटे व एक सहकर्मी शिक्षिका गंभीर घायल हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गंभीर हालत में शिक्षक के बेटे और सहकर्मी शिक्षिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से शिक्षक के बेटे को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें