सीट बेल्ट न लगाने पर मजिस्ट्रेट की गाड़ी का काटा चालान , लगा जुर्माना


मेरठ. नया मोटर व्हीकल एक्ट (2019) लागू होने के बाद से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत देश भर में चालान की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. मेरठ (Meerut) पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन भी पुलिस सड़कों पर मुस्तैद रही. शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों के चालान काटे गए, जो ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए मिले. इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने सीट बेल्ट ना लगाने पर मजिस्ट्रेट (Magistrate) की गाड़ी का भी चालान काट दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक, एसएसपी कार्यालय के निकट चालान काट रहे पुलिसकर्मियों ने मजिस्ट्रेट लिखी एक बोलेरो कार को रोक लिया. शुरुआती दौर में कार चालक ने पुलिस को रौब में लेने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने चालक की एक न चली. पुलिस ने सीट बेल्ट ना लगाने पर मजिस्ट्रेट की गाड़ी का 500 रुपये का चालान काटकर उसके हाथ में थमा दिया.

इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आज सुबह से लेकर अब तक लगभग 15 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चालान काटे गए हैं. उन्होंने बताया कि आज का अभियान विशेष रूप से ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ ही चलाया जा रहा है. दो दिन से चल रहे अभियान में मेरठ पुलिस ने 70 से अधिक पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के चालान काट चुकी है.

बता दें, नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद कई राज्यों से पुलिसकर्मियों के किसी न किसी वजह से चालान कटने की खबरें आ रही हैं. शनिवार को झारखंड की राजधानी लालपुर इलाके में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर खुद ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का 36 हजार रुपये का चालान काट दिया.

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें