न्यायाधीश के बेटे व दोस्तों से मारपीट, कार का शीशा तोड़ा


शहर के एक नामी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे न्यायाधीश के बेटे और उसके दोस्तों के साथ बाइक सावार कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। सभी छात्र आरोपितों से बचने के लिए कार में सवार होकर भागने लगे तब उन्होंने पत्थर से हमला कर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और सिटी सेंटर तक पीछा किए। छात्रों ने कोतवाली सेक्टर-39 में लिखित शिकायत की है।

नोएडा। शहर के एक नामी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे एक न्यायाधीश के बेटे और उसके दोस्तों के साथ बाइक सवार कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। सभी छात्र आरोपितों से बचने के लिए कार में सवार होकर भागने लगे तो युवकों ने पत्थर से हमला कर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने छात्र और उसके साथियों का सिटी सेंटर तक पीछा भी किया।

पीड़ित छात्रों ने कोतवाली सेक्टर-39 में लिखित शिकायत की है।

मूलरूप से लखनऊ निवासी ब्रिजेश शहर में स्थित एक विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता प्रयागराज हाई कोर्ट में न्यायाधीश हैं। ब्रिजेश सेक्टर-39 स्थित एक पीजी में दोस्तों के साथ रहते हैं। शुक्रवार को वह विवि से दोपहर करीब एक बजे चाय पीने के लिए चार दोस्तों के साथ कार से सेक्टर-37 आए थे। यहां एक चाय की दुकान पर सभी आपस में ही तेज आवाज में बात कर रहे थे। दुकान पर पहले से कुछ युवक भी मौजूद थे। उनमें से एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। युवक ने ब्रिजेश और उनके दोस्तों को धीमी आवाज में बात करने के लिए कहा। ब्रिजेश के दोस्तों ने युवक से कुछ दूर जाकर बात करने के लिए कह दिया। इसी बात से वह व उसके साथी उन लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और सिटी सेंटर तक पीछा कर कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि छात्रों ने अज्ञात युवकों पर मारपीट व कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें