गोरखपुर एसपी ट्रैफिक से मिले सांसद रवि किशन, जनता से की ये अपील


गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने आज गोरखपुर के ट्रैफिक एसपी आदित्य प्रकाश वर्मा से मुलाकात कर यातायात के नियमों और उल्लंघन करने पर दंड के बारे में जानकारी प्राप्त की सांसद रवि किशन जब भी गोरखपुर आते हैं तो जनता की समस्याओं को सबसे पहले निजात करने का प्रयास करते दिखते हैं इसी के मद्देनजर आज वह एसपी ट्रैफिक से मिले एसपी ट्रैफिक ने उन्हें गोरखपुर की यातायात के बारे में विस्तृत जानकारी दी

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आपके कथन अनुसार गोरखपुर एयरपोर्ट पर यातायात चौकी लगा दी गई है जिससे वहां की होने वाली यातायात की समस्या से निजात पाया जा सके रवि किशन ने जनता से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करें क्योंकि यातायात नियम जनता की भलाई के लिए ही बनाए जाते हैं रवि किशन ने कहा चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें दो पहिया वाहन चलाने वाले हेलमेट का प्रयोग करना ना भूलें तीन सवारी लेकर ना चले

रवि किशन ने गोरखपुर के नागरिकों से अपील की है कि नाबालिक बच्चों को बाइक चलाने की अनुमति ना दें जिससे अनहोनी होने से बचा जा सके क्योंकि ट्रैफिक नियम बहुत ही सख्त हो गए हैं और इस पर चालान अगर हो जाता है तो इसको कोई भी नहीं बचा सकता है अतः गोरखपुर वासियों से अपील है कि यातायात नियमों का पूर्णतया पालन करें यातायात विभाग आम आदमी की सुरक्षा के लिए ही बनाए जाते हैं और अगर आम आदमी है इसका पालन नहीं करेगा तो उसका परिणाम आम आदमी को ही भुगतना पड़ेगा रवि किशन आज गोरखपुर में हैं और वह गोरखपुर की गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी और अवैद्यनाथ जी के पुण्यतिथि पर सम्मिलित होने गोरखपुर पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें