गोरखपुर: युवक की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस पर लापरवाही का आरोप


संतकबीरनगर कोतवाली इलाके के नदुला चौक के पास बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर भारी जाम लगा दिया। इसके अलावा भीड़ ने रोडवेज की दो बसों में तोड़फोड़ भी की। उग्र भीड़ ने कलेक्ट्रेट के पूर्व चौकी प्रभारी चंदन सिंह और कोतवाल के निलंबन की भी मांग की। करीब तीन घंटे तक हाइवे पर भारी जाम लगे रहने के कारण यातायात थम गया। मौके पर एसपी एएसपी सीओ और कई थाने की पुलिस मुस्तैद हैं। लोगों का आरोप है कि ऊनखास गांव निवासी 35 वर्षीय लवकुश यादव की गांव के कुछ लोगो ने नेदुला चौराहे के पास गोली मार कर हत्या कर दी।

हत्यारोपियों ने इससे पहले मृतक के मासूम बेटे को गुटखा खरीद कर नहीं लाने की वजह से मारापीटा था। सवाल उठाने पर उन्होंने लवकुश को चाकू दिखाकर दौड़ाया भी था। इस मामले में शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। विरोध कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि इससे बदमाशों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

उग्र भीड़ पूर्व चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गई। लोग कोतवाल के निलंबन और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर भाजपा सपा रालोद समेत कई दलों के नेता भी पहुंच गए।

मौके पर पहुंची पुलिस भी लोगों के गुस्से के आगे कुछ नहीं कर पा रही है। करीब डेढ़ घंटे तक एसपी के समझाने के बाद भी लोग शांत नहीं हो रहे हैं। परिजनों के मुताबिक सूर्यलाल यादव का बेटा मृतक लवकुश यादव स्थानीय भाजपा नेता के निजी चालक का काम करता था। सोमवार सुबह उनके ही गांव के कुछ बदमाशों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि मुजरिमों के साथ निरला चौराहा के चौकी इंचार्ज की भी संलिप्तता थी।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें