भारतीय हैंडबाल टीम में कुशीनगर के विशाल का चयन
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र के एक होनहार का हैंडबाल की भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। टीम में चयन के बाद होनहार राष्ट्रीय टीम के साथ हैंडबाल फेडरेशन रिपब्लिक आफ उजबेकिस्तान द्वारा 15 से 30 सितंबर तक आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होगा। उसकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
तमकुहीराज कस्बा निवासी सुरेश पासवान का ज्येष्ठ पुत्र विशाल पासवान का हैंडबाल की भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। विशाल 15 सितंबर से उजबेकिस्तान में आयोजित हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो रहा है।

Comments
Post a Comment