यूपी : शिकायतों के निपटारे में गोरखपुर पुलिस अव्वल
गोरखपुर। शिकायतों के निपटारे में प्रदेश में गोरखपुर पुलिस अव्वल गोरखपुर एक ओर जहां शिकायतों के निपटारे में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने 30 लोगों का वेतन रोका, वहीं जिले की पुलिस ने शिकायतों के निपटारे में प्रदेश में अव्वल रही है। इसमें भी राजघाट थाना का कामकाज जिले में सबसे बेहतर पाया गया, जिसे एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देने का फैसला किया है। आगे भी शिकायतों के निपटारे की स्थिति बेहतर रहे इसके लिए एसएसपी खुद मानीटरिंग करते हैं। जुलाई में भी गोरखपुर पुलिस अव्वल रही थी।
मुख्यमंत्री शिकायती पोर्टल पर नागरिकों को यह सुविधा दी गई है कि वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है और उसका विभाग निपटारा करे। पुलिस में भी सीओ दिनेश सिंह के नेतृत्व में इस काम को सौंपा गया है। हालांकि इसकी मानीटरिंग एसएसपी खुद भी करते हैं। एसएसपी का मानना है कि कोई भी शिकायत करता है तो उम्मीद होती है उसका निपटारा हो, इसका ध्यान देने का आदेश दिया गया है। सारे काम के साथ शिकायत पर गंभीरता से ध्यान देने की वजह से गोरखपुर की स्थिति सुधरी है।
..
प्रदेश में हर महीने रैकिंग होती है। इस बार भी गोरखपुर अव्वल आया है। जिले में राजघाट थाना आगे रहा है। उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

Comments
Post a Comment