अपने अपहरण की झूठी कहानी रचने वाली बेटी के पिता ने कही ये बात



हत्या का नाटक रचकर प्रेमी के साथ गई युवती के इस सनसनी खेज कदम से परिवार और समाज के लोग हतप्रभ हैं। बेटी के इस कदम से मर्माहत पिता ने कहा कि...अगर बेटी ने कहा होता तो उसकी शादी प्रेमी से करवा दिया होता, यह झूठी कहानी गढ़ने की क्या जरूरत थी।

चौरीचौरा कस्बा निवासी काजल के अपहरण और खुद की हत्या की घटना का रविवार को पुलिस ने प्रेमी के साथ युवती को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर सनसनी खेज खुलासा किया। इसके बाद समाज और परिवार के लोग हतप्रभ हैं। काजल के पिता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि बेटी काजल को वह बहुत प्यार करते थे। प्यार दुलार करना ही मेरा गुनाह था कि उसने ऐसा कदम उठाया कि पूरा परिवार सदमे में है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उंसके प्रेमी हरिमोहन की जानकारी नही थी और न ही उसने बताया। यदि काजल ने बताया होता तो वह राजी खुशी बेटी की शादी मंदिर या कोर्ट में करवा देते।

लेकिन उसके इस कदम से पूरा परिवार परेशान रहा और सभी को बहुत दर्द दिया। उन्होंने कहा कि फ़ोटो भेजने से उंन्हे लगा था कि बेटी की हत्या हो गई लेकिन जब बरामद हुई और कहानी सामने आई तो यह उससे भी बड़ा दुखदाई निकला। उन्हे नहीं पता था कि उनकी बेटी इतनी बड़ी साजिश कर सकती है। ऐसे में इस घटना से उबर कर उनके सामने परिवार को संभालने की बड़ी चुनौती आ गई है।

Comments