चौरीचौरा में तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
चौरीचौरा पुलिस ने शुक्रवार की रात में शत्रुधनपुर निवासी संगम जायसवाल उर्फ गब्बर को तरकुलहा मेला से एक 315 बोर तमंचा कर साथ गिरफ्तार किया और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
एसआई लालजी, ओमप्रकाश यादव को मुखविर ने सूचना दिया था कि गब्बर जायसवाल के पास एक तमंचा है और वह देशी शराब की दुकान के पास है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। उंसके पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संगम जायसवाल उर्फ गब्बर पर आरोप है कि भाजपा नेता धर्मेन्द्र जायसवाल के स्कार्पियो पर फायरिंग व ईंट पत्थर फेंक कर क्षतिग्रस्त करनें में शामिल रहा है।

Comments
Post a Comment