ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर - पीड़ित पत्रकार ने न्याय न मिलने पर लगाई मुख्यमंत्री से गुहार
गोरखपुर। पत्रकार के ऊपर हुए अत्याचार पर सीएम योगी ने लगाई पुलिस विभाग को फटकार और आईजी गोरखपुर को तुरंत कार्रवाई करने का दिया आदेश
गोरखपुर हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमेश्वरपुर गांव में दिनांक 20 जुलाई2019 को दरोगा अनिल तिवारी ने गरीब महिला की जमीन पर कब्जा करा रहे थे इसकी सूचना पाकर news1 इंडिया टीवी चैनल के जिला संवाददाता संकटमोचन मिश्र ने मौके पर पहुंच कर घटना की खबर कवरेज करने लगे उसी दैरान दरोगा अनिल तिवारी ने विपक्ष को ललकार कर पत्रकार का कैमरा छिनवाली व सोने का चैन जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपए है वह भी छीन लिया गया और पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसकी शिकायत क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील कुमार गुप्ता को लिखित शिकायत पत्र दिया गया पुलिस अधीक्षक ने कहा की हमने इस मामले मे एफ आई आर दर्ज करने के लिए आदेश सीओ खजनी को बोल दिया हैं सी ओ रचना मिश्रा ने कैमरे के सामने बताया कि इस मामले मे दरोगा अनिल तिवारी को लाइन संबद्ध कर दिया गया है और मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है लेकिन हरपुर थाने मे मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था इसकी सूचना पत्रकार संकटमोचन मिश्र को मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री से स्वयं मिलकर इस घटना की पूरी जानकारी दिए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग को फटकार लगाई और गोरखपुर आईजी को निर्देशित किया की इस मामले में तुरंत कार्रवाई कर अवगत कराएं आदेश के बाद पंजीकृत हुआ पीड़ित पत्रकार और गरीब महिला का गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

Comments
Post a Comment