गोरखपुर - बिना आदेश मिड डे मील की गुडवत्ता जाँच करने पहुँचे दरोगा , जानें क्या है पूरा मामला
*एसएसपी ने कहा कि जांच कर कार्यवाही करुगा*
मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने एक दारोगा जी बावर्दी मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। घबराए शिक्षकों ने वजह पूछी तो दारोगा जी ने कहा कि एसएसपी साहब ने खाने की जांच का आदेश दिया है। बस फिर क्या था शिक्षक उनकी बातों में उलझ गए। झट से खाना बनाने वाली जगह पर ले *गए और गुणवत्ता जांचने के लिए भोजन परोस दिया*
दारोगा जी ने भोजन खाकर इसकी गुणवत्ता देखी, फिर खाने की गुणवत्ता की तारीफ करते हुए एसएसपी साहब को इससे अवगत कराने की बात कही। ये पूरा मामला गोला के प्राथमिक विद्यालय भीटी का है। मंगलवार को मिड-डे मील खाने के बाद भविष्य में भी निरीक्षण की बात कही। उनके जाने के बाद शिक्षकों ने ऐसी जांच के बारे में अपने अफसरों से तस्दीक करनी चाही तो उन्हें ऐसे किसी भी आदेश की जानकारी नहीं मिली।
वहां तैनात शिक्षकों ने बताया कि उनकी वर्दी पर जो नेम प्लेट लगी थी, उस पर जय प्रकाश सिंह लिखा हुआ था। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए किसी प्रकार का कोई आदेश नहीं दिया गया है। मामले की जांच कर संबंधित दारोगा से पूछताछ की जाएगी।

Comments
Post a Comment