पाकिस्तान ने अगर भारत पर हमला करने के बारे में सोचा तो नक्शे से उसका नाम खत्म हो जाएगा- नरेश अग्रवाल



हरदोई में पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने इसरो की टीम को मिशन चंद्रमा के लिए बधाई दी है। कहा कि अमेरिका 14वीं बार में चांद पर पहुंच पाया था, लेकिन देश के वैज्ञानिकों को ये सफलता दूसरी बार में ही मिल जाएगी। उन्होंने इसरो की टीम की हौसला अफजाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के चलते पाकिस्तान असहाय हो गया है। पाकिस्तान ने अगर भारत पर हमला करने के बारे में सोचा भी तो नक्शे से उसका नाम खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आजम खां की तरफदारी किसी को भी नहीं करनी चाहिए।

सत्ता में रहने के दौरान आजम खां ने बड़ी संख्या में लोगों का उत्पीड़न किया है। अब अनैतिक कार्य सामने आ रहे हैं, तो कष्ट हो रहा है। रविवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा हो गया है।

इस कार्यकाल में साहसिक निर्णय लिए गए हैं। अनुच्छेद 370, 35 ए और तीन तलाक जैसे मामलों पर सरकार ने मजबूती से फैसला किया। जम्मू कश्मीर एक साल में बहुत विकसित हो जाएगा। मुस्लिम भाइयों को केंद्र सरकार के निर्णय पर खुलकर तारीफ करनी चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग कर कहा कि एक करोड़ रुपये से अधिक की निकासी पर दो फीसदी टीडीएस लगाने के फैसले को वापस लिया जाए। इससे व्यापारियों और किसानों का अहित हो रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें