स्कूल टीचर ने चलती बस में की कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, फिर हुआ ऐसा हाल


गुवाहाटी। एक स्कूल टीचर द्वारा चलती बस में कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। यह घटना असम के गुवाहाटी शहर की है जिसमें एक प्राइवेट स्कूल टीचर द्वारा यह शर्मनाक हरकत करने की बात सामने आई है। बताया गया है कि छेड़छाड़ की शिकार लड़की गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं।

छेड़छाड़ की घटना में लिप्त आरोपी की पहचान जुगल बोरा के नाम से हुई है जो अमिन गांव की उच्च माध्यमिक शिक्षा विद्यालय में फेकल्टी के रूप में अध्यापन का कार्य करता है।

इस घटना को लेकर छात्रा का कहना है कि जब वो एक बस में सवार होकर मंगलदाई से गुवाहाटी जा रही थी तब आरोपी ने उसके निजी अंगों को छूते हुए शर्मनाम हरकतें की थी।

हालांकि छात्रा के बयान के अनुसार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के अनुसार केस दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें