बड़े भाई की पत्नी को चाकू मारकर किया सरेंडर
कुशीनगरमें पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मईला गांव में गुरूवार की देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गयी जब गांव के एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की पत्नी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसने घटना के बाद खुद पुलिस को सूचना देते हुए सरेंडर कर दिया।
मईला निवासी अभय की अपने बड़े भाई की पत्नी से किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं होने लगा। इस दौरान गुस्से में आकर अभय ने चाकू से हमला कर बड़े भाई की पत्नी कुसुम को घायल कर दिया। कुसुम घायल अवस्था में जमीन पर गिर कर तड़पड़ाने लगी। आरोपी युवक ने डायल 100 पुलिस को फोन कर घटना के बाबत जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है।
महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर आरोपी युवक खुद कोतवाली पहुंच पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Comments
Post a Comment