ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, बच्चे समेत तीन की जिंदा जलकर मौत
एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (Motor Cycle) अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और एक बच्चे सहित तीन लोगों की जिंदा जल (Burnt Alive) कर मौत हो गई.
बांदा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) से सटे महोबा (Mahoba) जिले के कबरई कस्बे में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (Motor Cycle) अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और एक बच्चे सहित तीन लोगों की जिंदा जल (Burnt Alive) कर मौत हो गई.
सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने बताया कि शनिवार की शाम कबरई कस्बा के राजीव नगर निवासी अनिल प्रजापति (25) अपने चार साल के बेटे और साथी बिज्जू (17) के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर हमीरपुर जिले के रीवन गांव से अपने घर लौट रहे थे.
तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कबरई कस्बे में ताज क्रशर प्लांट के पास महोबा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई.
मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे
उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी फट गई और उसमें आग लग गई, जिससे तीनों मोटरसाइकिल सवार जिंदा जल गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई और जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आंशिक रूप से जले ट्रक और पूर्णरूप से जली मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है. मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे. घटना की जांच की जा रही है.

Comments
Post a Comment