कन्याओं को भोजन कराने पर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल


गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खास चौराहे पर सोमवार को दोपहर में नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। वहीं तीन लोगों को हल्की चोटें आई है। सूचना पर चौरीचौरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और जांच पड़ताल में जुट गई।

क्षेत्र के डुमरी खास निवासी छांगुर गौड़ की पुत्री प्रीती (18) नौ दिन का नवरात्र व्रत थी। सोमवार को नौ कन्याओं को भोजन करा रही थी। उसने डुमरीं खास निवासी श्रृषिकेश निषाद की कन्या को भी भोजन कराकर उनके घर पहुँचाने गई। कन्या को भोजन कराने की बात को लेकर आक्रोशित निषाद ने प्रीती से झगड़ा कर लिया।


उसी दौरान प्रीती के पिता छांगुर गौड़ भी पहुंच गए। दोनों पक्षों मे जमकर मारपीट हुई। जिसमे छांगुर गौड़ और ऋषिकेश निषाद गम्भीर रुप से घायल हो गए। छांगुर गौड़ की पुत्री प्रीती व पूजा और उनकी पत्नी मीरा को हल्की चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें