मुजफ्फरपुरः आर्केस्ट्रा के दौरान हुई फायरिंग में युवक को लगी गोली, मौत
मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा के दौरान चलाई गई गोली से एक युवक की मौत हो गई जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया. पुलिस दशहरा को लेकर मंगलवार की रात शाहपुर मरीचा गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. इसी दौरान रात्रि करीब डेढ़ बजे गांव के ही मंजीत राय ने गोली चला दी जो वहां मौजूद युवक अभिषेक कुमार को लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक को ग्रामीण निकट के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
गोली चलाने के बाद आरोपी मंजीत मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया. इस बीच युवक की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह से शाहपुर मरीचा गांव के निकट जमकर प्रदर्शन किया.

https://bollywoodnewspeed.blogspot.com/
ReplyDeleteKing of Poker Casino Review - Shootercasino
ReplyDeleteKing of 카지노 Poker is a fantastic casino game where you have the 메리트 카지노 고객센터 chance to win up to four times your bet. The game's basic 제왕카지노 rules are straightforward,