Posts

Showing posts from July, 2019

*Breaking News - 1 साल की बच्चे को लावारिस हालात मे छोड़ा

Image
 *1 वर्ष के बच्चे को लावारिस हाल में छोड़कर फरार* गोरखपुर । नार्मल स्थित दरगाह हजरत मुबारक खा शहीद पर लगभग 1 वर्ष का बच्चा लावारिस हाल में मिला है। वहां मौजूद दाई ने बताया कि उसने कुछ लोगों को बच्चे को वहां छोड़कर जाते हुए देखा था। बहरहाल बच्चा इस वक्त दरगाह के सदर इकरार अहमद के पास सुरक्षित है।

कई महीनों से अलग परिवार को एक कराया

Image
*गोरखपुर न्यूज* *काफी महीनों से अलग थलग रह रहे चार परिवार राजी खुशी से हुए एक* *चार परिवारों के बीच चल रहे महीनों के विवाद का समझा बुझाकर महिला प्रभारी ने कराया निस्तारण।* *गोरखपुर/शादी के बाद अगर पति पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हो जाये और पति पत्नी इन्ही मनमुटाव को लेकर अलग थलग रहने लगे तो इसका सबसे ज्यादा असर उनके बच्चों पर पड़ता हैं।दोनों के अलग अलग रहने से बच्चे अपने मां के प्यार से वंचित रह जाते है।लेकिन समझाने बुझाने से अगर पति पत्नी एक साथ रहने को राजी हो जाये तो इससे सराहनीय कार्य और कोई नही हो सकता।* *आज महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह के अथक प्रयास से 4 परिवार हँसी खुशी से एक साथ रहने को राजी हुए।* *पहला-- मामला प्रीति का अपने पति बेगराज निवासी ग्राम जंगल नकहा न0 1 थाना चिलुआताल के साथ चल रहा था।दूसरा-- मामला सुनैना देवी का अपने पति  राहुल शर्मा निवासी नौषण चौराहा थाना बेलीपार तीसरा-- मामला पूजा गुप्ता का अपने पति कन्हैया लाल गुप्ता निवासी अंसारी रोड थाना शाहपुर चौथा मामला--बबली का अपने पति किशन निवासी जंगल धूसड थाना पिपराइच के मध्य वैचारिक मतभेद व कुछ...

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती : एक्शन दिखाने वाले क्राइम ब्रान्च की पूरी टीम का D.G.P के आदेश पर ट्रांसफर

Image
                                                                                    ----------------------------------------------------------------- ➡बस्ती *बस्ती की खबर का डीजीपी ने लिया संज्ञान* स्वाट टीम प्रभारी समेत टीम का ट्रांसफर DGP के संज्ञान लेने के बाद किया ट्रांसफर पूरी टीम का गैर जनपदों में ट्रांसफर  विवादित वीडियो वायरल होने पर एक्शन वीडियो वायरल होने पर डीजीपी का एक्शन प्रभारी विक्रम सिंह का कन्नौज ट्रांसफर  अमित पाठक को ललितपुर भेजा गया सुरेंद्र यादव-इटावा, छोटेलाल-एटा ट्रांसफर सतानंद का झांसी स्थानांतरण किया गया  पिस्टल, एके 47 लेकर बनाया था वीडियो  वीडियो वायरल होने के बाद DGP का एक्शन  SP ने स्वाट टीम को किया था लाइन हाजिर  लाइन हाजिर के बाद स्वाट टीम का ट्रांसफर...

ब्रेकिंग : नही रहे इंस्पेक्टर श्रीकांत रॉय श्र्द्धांजलिH

Image
*ब्रेकिंग** नही रहे निरीक्षक श्रीकांत राय* *बिशारतगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय की मौत सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें शहर के गंगाचरण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कुछ देर पहले उन्होंने दम तोड़ दिया सूचना से पूरा थाना शोक में डूब गया, पुलिस अधिकारी मौके पर ।* सनद हो कि श्री राय कुशीनगर जनपद के कोतवाली पडरौना, थाना तरयासुजान, पटहेरवा में सेवा कर चुके है।

अगले 6 महीने में आएगी नौकरियों की बहार, 3-5 साल एक्सपीरियंस वालों को मिलेगा मौका

Image
कंपनियां इस साल दूसरी छमाही में नई नियुक्यिां करने की तैयारी कर रही हैं और इसमें 3-5 साल अनुभव वाले कर्मचारियों की मांग सबसे ज्यादा रह सकती है. अगर आपके पास 3-5 एक्सपीरियंस है तो अगले छह महीने में नौकरी का शानदार अवसर आपको मिल सकता है. कंपनियां इस साल दूसरी छमाही में नई नियुक्यिां करने की तैयारी कर रही हैं और इसमें 3-5 साल अनुभव वाले कर्मचारियों की मांग सबसे ज्यादा रह सकती है. एक सर्वे रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. छह महीनों में हायरिंग ऐक्टिविटी बढ़ने का अनुमान जॉब साइट नौकरी.कॉम ने छमाही सर्वे नौकरी हायरिंग आउटलुक जुलाई-दिसंबर 2019 में बताया कि सर्वे में शामिल 78 फीसदी कंपनियों ने अगले छह महीनों में हायरिंग ऐक्टिविटी बढ़ने की अनुमान लगाया है. पिछले साल इसी अवधि में यह आकंड़ा 70 फीसदी रहा था. बढ़ सकती है टैलेंट की तंगी हालांकि, रोजगार के अवसर बनना अच्छा संकेत है, लेकिन कंपनियों को काबिल उम्मीदवार तलाशने में दिक्कत हो रही है. सर्वे में 41 फीसदी रिक्रूटर्स ने बताया कि अगले छह महीनों में टैलेंट की तंगी बढ़ सकती है. एक साल पहले यह आशंका 50 फीसदी कंपनियों ने जताई थी. ...

बिजनेस शुरू करने वालों को मोदी सरकार का तोहफा, अब बिना गारंटी 20 लाख तक मिलेगा लोन

Image
 मोदी सरकार मुद्रा योजना के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए अब बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक लोन देगी. यह जानकारी एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी. अगर आप कोई नया बिज़नेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं और उसके लिए लोन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं तो मोदी सरकार का ये तोहफा आपके लिए है. मोदी सरकार मुद्रा योजना के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए अब बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक लोन देगी. पहले इसके तहत 10 लाख रुपये का लोन मिलता था. यह जानकारी एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी. दरअसल, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) पर बनी रिजर्व बैंक (RBI) की विशेषज्ञों की समिति ने यह सिफारिश की है. RBI ने MSME के आर्थिक और वित्तीय स्थायित्व के लिए दीर्घावधि के समाधान के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया था. RBI ने की 20 लाख रुपये लोन देने की सिफारिश इस समिति ने रिजर्व बैंक को अपनी रिपोर्ट दे दी है. रिपोर्ट में एमएसएमई और स्व सहायता समूहों के लिए 20 लाख रुपये तक लोन देने की सिफारिश की गई है. वहीं कमेटी ने मुद्रा लोन लिम...

याद रखे इन पाँच देवी देवताओं की पूजा रोज करनी चाहिए

Image
याद रखें, इन पांच देवी-देवताओं की पूजा रोज करनी चाहिए... हमारी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने की शक्ति केवल भगवान के पास ही है। कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी किसी-किसी को उचित प्रतिफल प्राप्त नहीं हो पाता है। ऐसे में धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घर-परिवार में तनाव बढ़ता जाता है।  शास्त्रों के अनुसार इस प्रकार की समस्याओं से निजात पाने के लिए कई प्रकार की परंपराएं बनाई गई हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक है प्रतिदिन प्रात: काल पंच देवी-देवताओं की पूजा करना। वेद-पुराण के अनुसार पांच प्रमुख देवी-देवता बताए गए हैं। किसी भी कार्य की सिद्धि और पूर्णता के लिए इन पांचों देवताओं का पूजन किया जाना अनिवार्य है। इनकी पूजा के कार्य में आने वाली सभी बाधाएं स्वत: समाप्त हो जाती हैं और सफलता प्राप्त होती है। इन पंच देवी-देवताओं में शामिल हैं- प्रथम पूज्य श्रीगणेश, भगवान श्री विष्णु, महादेव, सूर्यदेव और देवी मां। इन पांचों की नित्य पूजा करने वाले व्यक्ति को जीवन में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोग हर परिस्थिति में समभाव ही रहते हैं। इन पर किसी भी दुख और...

भगवान शिव ने माता पार्वती जी को जीवन के ये 5 रहस्य आपभी जानिए ?

Image
भगवान शिव ने मातापार्वती को बताए थे जीवन के ये पांच रहस्य, आप भी जानिए!!!!! भगवान शिव ने देवी पार्वती को समय-समय पर कई ज्ञान की बातें बताई हैं। जिनमें मनुष्य के सामाजिक जीवन से लेकर पारिवारिक और वैवाहिक जीवन की बातें शामिल हैं। भगवान शिव ने देवी पार्वती को 5 ऐसी बातें बताई थीं जो हर मनुष्य के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें जानकर उनका पालन हर किसी को करना ही चाहिए- 1. क्या है सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ा पाप देवी पार्वती के पूछने पर भगवान शिव ने उन्हें मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा धर्म और अधर्म मानी जाने वाली बात के बारे में बताया है। भगवान शंकर कहते है- श्लोक- नास्ति सत्यात् परो नानृतात् पातकं परम्।। अर्थात- मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धर्म है सत्य बोलना या सत्य का साथ देना और सबसे बड़ा अधर्म है असत्य बोलना या उसका साथ देना। इसलिए हर किसी को अपने मन, अपनी बातें और अपने कामों से हमेशा उन्हीं को शामिल करना चाहिए, जिनमें सच्चाई हो, क्योंकि इससे बड़ा कोई धर्म है ही नहीं। असत्य कहना या किसी भी तरह से झूठ का साथ देना मनुष्य की बर्बादी का कारण बन सकता है। 2. काम करने के साथ इस एक और बात का र...

भगवान श्रीगणेश को एकदन्त क्यो कहते है ?

Image
  श्री गणेशजी को हम एकदंत क्यों कहते हैं????? ॐ गजाननं भूंतागणाधि सेवितम्, कपित्थजम्बू फलचारु भक्षणम्। उमासुतम् शोक विनाश कारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम्॥ हमारे धर्म ग्रन्थ इसके पीछे अलग अलग कथाये बताते है | आइये जाने कौन कौनसी कथाये है गणेशजी के एकदंत होने के पीछे: कथा 1: परशुराम जी अपने परशे से तोडा गणेश जी का एक दांत : - एक बार विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी शिवजी से मिलने कैलाश पर्वत पर आये | शिव पुत्र गणेश जी ने उन्हें रोक दिया और मिलने की अनुमति नही दी | इस बात पर परशुराम जी क्रोधित हो उठे और उन्होंने श्री गणेश को युद्ध के लिए चुनौती दी दी | श्री गणेश भी पीछे हटने वालो में से नही थे | दोनों के बीच घोर युद्ध हुआ | इसी युद्ध में परशुरामजी के फरसे से उनका एक दांत टूट गया | कथा 2:  कार्तिकेय ने ही तोडा उनका दांत : भविष्य पुराण में एक कथा आती है जिसमे कार्तिकेय ने श्री गणेश का दन्त तोडा | हम सभी जानते है की गणेशजी अपने बाल अवस्था में अति नटखट हुआ करते थे | एक बार उनकी शरारते बढती गयी और उन्होंने अपने ज्येष्ठ भाई कार्तिकेय को परेशान करना शुरू कर दिया | इन सब ...

कौन सी शिव प्रतिमा के पूजन का क्या होता है फल ???

Image
कौनसी शिव प्रतिमा के पूजन का क्या होता हैं फल?????? आमतौर पर भगवान शिव की पूजा शिवलिंग के रूप में की जाती है लेकिन भगवान शिव की मूर्ति पूजन का भी अपना ही एक महत्व है। श्रीलिंग महापुराण में भगवान शिव की विभिन्न मूर्तियों के पूजन के बारे में बताया गया है। 1. कार्तिकेय के साथ भगवान शिव-पार्वती की मूर्ति की पूजा करने से मनुष्य की सभी कामनाएं पूरी हो जाती हैं। मनुष्य को सुख-सुविधा की सभी वस्तुएं प्राप्त होती हैं, सुख मिलता है। 2. जिस मूर्ति में भगवान शिव एक पैर, चार हाथ और तीन नेत्रों वाले और हाथ में त्रिशूल लिए हुए हों। जिनके उत्तर दिशा की ओर भगवान विष्णु और दक्षिण दिशा की ओर भगवान ब्रह्मा की मूर्ति हो। ऐसी प्रतिमा की पूजा करने से मनुष्य सभी बीमारियों से मुक्त रहता है और उसे अच्छी सेहत मिलती है। 3. भगवान शिव की तीन पैरों, सात हाथों और दो सिरों वाली मूर्ति जिसमें भगवान शिव अग्निस्वरूप में हों, ऐसी मूर्ति की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य को अन्न की प्राप्ति होती है। 4. जो मनुष्य माता पार्वती और भगवान शिव की बैल पर बैठी हुई मूर्ति की पूजा करता है, उसकी संतान पाने की इच्छा पूरी होती...

U.P. LIVE FAST NEWS NATIONAL UPDATE

Image
🌐🆕 *_News Updates_* ● कर्नाटक: विश्वासमत हासिल करने में फेल रही गठबंधन सरकार, आज राज्यपाल से मिल सकते हैं येदियुरप्पा ● कश्मीर पर ट्रंप के दावे लोकर संसद में आज भी हंगामे के आसार, विपक्ष पीएम के जवाब पर अड़ा. ● 'चंद्रयान-2' अच्छी स्थिति में, सही दिशा में बढ़ रहा है- ISRO. ● मध्य प्रदेश: OBC का आरक्षण 14% से बढ़कर 27% हुआ, विधानसभा में बिल पास. ● केंद्र ने वापस लिया लालू, अखिलेश का सिक्योरिटी कवर, सीएम कमलनाथ समेत कइयों की सुरक्षा कम की. ● कर्नाटक फ्लोर टेस्ट: राहुल गांधी बोले- लालच जीता, लोकतंत्र, ईमानदारी और कर्नाटक के लोग हार गए. ● कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हुए BSP विधायक, मायावती ने पार्टी से निकाला. ● अब ट्रैफिक रूल तोड़े तो खैर नहीं, मोटर व्हीकल संशोधन बिल लोकसभा में पास. ● कर्नाटक: येदियुरप्पा के शपथ लेने के बाद मुंबई से लौटेंगे कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक. ● इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई. ● RTI कानून में संशोधन पर बोले अन्ना हजारे- मोदी सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया. ● महाराष्ट्र: 1 अगस्त से शुरू ह...

Breaking news कुशीनगर पुलिस की गाड़ी से मिली शराब

Image
*Breaking न्यूज़ कुशीनगर* *पुलिस की निजी गाड़ी में शराब मिलने का मामला.....*  *शराब तस्करी के इस खेल में पुलिस की भूमिका संदिग्ध* सूचना के बाद बीती रात मामले की जांच करने पहुंचे थे आईजी जोन । सीओ तमकुही और एसओजी ने पकड़ी थी गाड़ी। दोषी पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई। स्वाट टीम के सजायाफ्ता सिपाही की भूमिका भी आयी संदेह के घेरे में।

ध्यान दें - आपके पास एक लड़की का फ़ोन जाएगा फिर जो होगा आपके होश उड़ा देंगे

Image
  OTP FRAUD का एक विचित्र मामला *कल शाम को एक call आई, कोई लड़की थी* *बोली," सर, मैं जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन कर रही थी । गलती से आपका नम्बर डाल दिया है, क्योकि मेरे और आपके मोबाइल नंबर में काफी समानता है । आपके पास थोड़ी देर में एक ओटीपी (OTP) आएगी, प्लीज बता दो सर, मेरी ज़िन्दगी का सवाल है।"* *चूँकि बात बिल्कुल सही लग रही थी, मैनें मोबाइल इनबॉक्स (inbox) चेक किया, दो मैसेज (message) आए हुए थे। एक पर ओटीपी था, दूसरा एक मोबाइल से आया मैसेज। लिखा था;  "dear सर, आपके पास जो ओटीपी आयी है, प्लीज इस नंबर पर भेज दीजिये...Thanks in advance."* *"मैं बोला, "बता दूंगा, पर आप पहले एक काम करो.."* *"हाँ सर...बोलिए.."* *"जो नंबर आपने रजिस्ट्रेशन में डाला है, वो मेरा नम्बर है और उसी से मिलता-जुलता नम्बर आपके पास भी है, तभी आपसे ये गलती हुई, है न?"* *"हाँ सर.."* *"ओके, उसी नम्बर से मुझे आप कॉल करो, ताकि मैं वेरीफाई (verify) कर सकूँ कि आप सही हो.."* *"वो क्या है सर, उस नम्बर में बैलेंस नही है। सर...एक लड़की ...

*Breaking Gorakhpur* एसएसपी ने पांच इंस्पेक्टरो समेत 16 उपनिरीक्षकों का किया तबादला।

Image

गोरखपुर के एक 25 साल के लड़के की जाने पूरी कहानी जो बना इंडिया का मोस्टवांटेड नम्बर 1

Image
यूपी का 25 साल का डॉन जिसने CM की सुपारी ली थी असली गैंगस्टर जो है, वो मुंबई का भीकू म्हात्रे है. या बेटा वासेपुर का फैजल खान है. फिल्मों के बहो-बड़े शौकीन लोग सब यही मानते हैं. लेकिन जैसा तुम पिक्चर-उच्चर में देखते हो, वैसा और उससे कहीं ज्यादा, उत्तर प्रदेश की ‘उद्यमी’ और ‘ऊधमी’ धरती पर बहुत पहले हो चुका है. कहानी है यूपी के उस डॉन की, जो अपराध और ताकत की सीढ़ियां इस तेजी से चढ़ा, जिस तेजी से GTA वाइस सिटी के मिशन पूरे किए जाते हैं. बहन को छेड़ने वाले का मर्डर करके वह बदमाश बना. फिर कई नेताओं और बदमाशों का काम लगा के कच्ची उम्र में बड़ी हैसियत बना ली. एक दौर में यूपी के अखबार उसी की खबरों से रंगे होते थे. लखनऊ के हर नुक्कड़, चाय की दुकान और पान के ठीहों पर उसी की बातें होती थीं. लेकिन तब हद हो गई, जब उसने प्रदेश के चीफ मिनिस्टर कल्याण सिंह की सुपारी ले ली. इस सुपारी की कीमत थी 6 करोड़ रुपये. कहानी शुरू से… लड़के का नाम था श्रीप्रकाश शुक्ला. गोरखपुर के मामखोर गांव में उसके बाप मास्टरी करते थे. खुराक अच्छी थी तो श्रीप्रकाश पहलवानी में निकल गया. लोकल अखाड...

गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 17 दरोगाओं को किया इधर से उधर

Image

गोरखपुर ब्रेकिंग : 6 मोटरसाइकिल के साथ 2 चोर गिरफ्तार

Image
* ब्रेकिंग गोरखपुर*  *गोरखपुर पुलिस ने 6 अदद वाहनों के साथ 2 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार*  *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर सुनील गुप्ता के निर्देश पर जनपद में हो रही लूट चोरी एवम इनामिया अपराधियो के धर पकड़ के क्रम में मिली बड़ी सफलता*  *सी .टी .एस पी डाक्टर कौस्तुभ कश्यप एव ए एस पी रोहन प्रमोद बोत्रे के पर्यवेक्षण में*  *शनिवार को खोरभार थाना प्रभारी अम्बिका प्रसाद अपने पूरे* *दल बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तब तक चिड़ियाघर के* *रास्ते पर दो युवक दो अलग मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए वाहन जांच करने के क्रम में दोनों युवक गाड़ियों के* *कागजात दिखाने के बजाय भागने लगे जिनको उपनिरीक्षक सूरज सिंह एवम* *उनके हमराहियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया सख्ती से पूछताछ करने पर पता  चला कि उक्त* *युवको ने दोनों गाड़ियों की चोरी की है इस बाबत जब दोनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि*  *वो गाड़ियों को चुरा कर बेचते है*  *अभियुक्तों के निशानदेही पर 4 और गाड़ियों को बरामद कर लिया गया ।पूछताछ में* *अपराधियों की पहचान क्रमशः अमित कुमार निषाद पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ थाना बे...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बदले गए

Image
*दिल्ली -* उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के 6 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं. यूपी के राज्यपाल राम नाईक की जगह अब आनंदीबेन पटेल को प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. जबकि बिहार के राज्यपाल अब फागु चौहान होंगे. बदले गए ये 6 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जो मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं, अब उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाया गया है. जगदीप धनकर को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है. इससे पहले केशरीनाथ त्रिपाठी बंगाल के राज्यपाल थे. कप्तान सिंह सौलंकी की जगह अब रमेश बेस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. लालाजी टंडन जो बिहार के राज्यपाल थे, अब उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. फागु चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं नागालैंड में आर.एन रवी को राज्यपाल नियुक्त किया गया है.  इससे पहले पद्मनाथ बालकृष्ण आचार्य यहां के राज्यपाल थे ।

सामान्य ज्ञान 2019 पार्ट - 1

Image
समसामयिक घटनाक्रम राष्ट्रीय परिदृश्य आगे पार्ट 2

एसटीएफ गोरखपुर को मिली बड़ी सफलता

Image
♂ * Breaking न्यूज़ गोरखपुर ।* ★★★★★★★★★★★★ *एसटीएफ गोरखपुर इकाई को मिली बड़ी  सफलता* फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे थे शिक्षक।  फर्जी डिग्री के आधार पर कर रहे थे नौकरी।  फर्जी मार्कशीट,दस्तावेज बनाने वाला अरेस्ट।  मास्टरमाइंड समेत साथी भी गिरफ्तार।  सन 2010 से फर्जी मार्कशीट बना रहा था।  देवरिया जनपद से हुआ गिरफ्तार। कार सहित कई दस्तावेज बरामद।

शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी के पूजा का महत्व

Image
शुक्रवार को मां लक्ष्मी पूजा का महत्व.... शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी एवं मां संतोषी की पूजा की जाती है। शास्त्रों में लक्ष्मी को चंचला कहा गया है। चंचला का मतलब है ऐसी देवी जिनका किसी एक स्थान पर अधिक समय तक रहना तय नहीं है। जी को हिंदू धर्म में सुख-समृद्धि, धन, वैभव तथा ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। देवी लक्ष्मी की कई मंत्रों से पूजा की जाती है लेकिन सबसे प्रसिद्ध और प्रभावी मंत्र वैभव लक्ष्मी मंत्र को माना जाता है। मान्यता है कि लक्ष्मी जी की पूजा करते हुए वैभव लक्ष्मी मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के घर में कभी धन का अभाव नहीं रहता है। पूजा पाठ करने वाले और भक्ति भाव में लीन लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को पूजते हैं। मान्यता है कि शुक्रवार को लक्ष्मी का पूजन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की वर्षा होती है। हिंदू धर्म में शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी पूजन से धन की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखने का भी प्रावधान है। हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता या देवी को समर्पित है। शुक्रवार क...

दिसंबर अंत तक इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने लगेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Image
दिसंबर अंत तक इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने लगेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मध्य प्रदेश का हबीबगंज रेलवे स्टेशन इस साल दिसंबर अंत तक तैयार होने के बाद भारतीय रेलवे का पहला ऐसा स्टेशन होगा, जिसमें एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. हबीबगंज रेलवे स्टेशन का री-डेवलपमेंट इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरएसडीसी) कर रहा है. स्टेशन में एक कॉनकोर्स एरिया होगा. कॉनकोर्स एरिया में 36 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर मल्टीनेशनल कंपनियों के 70 फूड स्टाल होंगे.    कॉनकोर्स का काम पूरा होने में लगा ज्यादा वक्त आईआरएसडीसी के एमडी व सीईओ एसके लोहिया के मुताबिक, परियोजना के तहत निर्माण कार्य का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है. उन्होंने भरोसा जताया कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन दिसंबर के आखिर तक पूरी तरह से तैयार होगा. लोहिया ने फाइनेंशियल ऑनलाइन को बताया कि कई तरह की मंजूरियों में वक्त लगने के कारण नए कॉनकोर्स का काम पूरा होने में उम्मीद से ज्यादा समय  है आईआरएसडीसी के पास है री-डेवलपमेंट का जिम्मा  आईआरएसडीसी पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) के ...

गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश

Image
*शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे* गोरखपुर के चौरी चौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है कल रात आलोक राय चौकी प्रभारी सोनबरसा जय प्रकाश यादव गाड़ी चेकिंग के दौरान काफी दिनों से फरार चल रहे हैं बदमाश अरविन्द टोली निवासी ग्राम सोनबरसा बाजार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया अरविन्द पर मारपीट सहित कई मुकदमे दर्ज थे कल रात को हथियारों के साथ सोनबरसा बाजार पकडा गया।

सामान्य ज्ञान 2019 पसंद आया तो सारी किताबे अपलोड होँगी

Image
अगर आपको समझ आएगा तो बहुत सारे नालेज और मिलेंगे इसके आगे का कल

बड़ी खबर : गोरखपुर को स्मार्ट सिटी बनायेंगे सीएम योगी जानिए क्या क्या होगा

Image
     प्रदेश की  योगी सरकार अपने दम पर राज्य के सात शहर गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, फिरोजाबाद व शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रही है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने अनुपूरक बजट से इसके लिए 350 करोड़ रुपये शुरुआती बजट की मांग की है। इसके बाद यूपी 17 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। राज्य सरकार जिन शहरों को अपने दम पर स्मार्ट सिटी बनाने जा रही है उन्हें शुरुआती दौर में 50-50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। नगर विकास विभाग ने इसके आधार पर अनुपूरक बजट से इन सातों शहरों के लिए 350 करोड़ रुपये की मांग की है। इसके बाद इन शहरों को आम बजट से पैसे दिलाया जाएगा। इन सातों शहरों को स्मार्ट बनाने पर जितना भी पैसा खर्च होगा राज्य सरकार अपने दम पर करेगी। क्या होगा स्मार्ट सिटी में – शहर के पुराने क्षेत्रों को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जाएगा – प्रमुख स्थानों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधाएं दी जाएगी – बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी – शहरों में जरूरत के आधार पर आधुनिक बस स्टाप बनाए जाएंगे – स्मार्...

U.P. LIVE FAST NEWS

Image
🌐🆕 *News Updates* ● कर्नाटक : राज्यपाल ने एचडी कुमारस्वामी को दी डेडलाइन, दोपहर डेढ़ बजे से पहले बहुमत साबित करने को कहा. ● देश के बहुलतावादी ताने-बाने को ठेस पहुंचाया जा रहा है- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी. ● पाकिस्तान ने कहा, कुलभूषण जाधव को अपने देश के कानून के अनुसार मुहैया कराएंगे राजनयिक पहुंच. ● गुजरात में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर, धवल सिंह जाला बीजेपी में शामिल. ● बाबरी मस्जिद गिराने की साजिश के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज. ● कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर असमंजस बरकरार, सीनियर नेताओं की मांग- प्रियंका गांधी को मिले कमान. ● असम, बिहार और मेघालय में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 100 के पार. ● बिल गेट्स को पछाड़ बर्नार्ड अरनॉल्‍ट बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी, एक साल में बनाए 39 अरब डॉलर. ● राज्यसभा में गूंजा BSNL का मुद्दा, BJP सांसद बोले- अपने ही घर से दूसरे कमरे में रिंग करने पर कॉल डिब्रूगढ़ लगती है. ● कर्नाटक संकट: विश्‍वास मत पर आज होगी वोटिंग, रातभर सदन में ही रहे BJP विधायक. ● महाराष्ट्र : आदित्य ठाक...

जमीनी विवाद में यहां हुआ खूनी खेल

Image
*जमींनी विवाद को लेकर यहां पर भी हुआ खुनी खेल।* *Breaking news गोरखपुर।*  झंगहा थानान्तर्गत रामपुरा बाजार में लगभग सुबह 04ः00 बजें पैतृक सम्पत्ति को लेकर खुनी संघर्ष हुआ जिसमें एक महिला के सर में चोट लग गयी। जिससे महिला घायल हो गयी और सर से खुन बहने लगा, महिला ने आरोप लगाया कि उन्हीें के पट्टीदार राममिलन, विनोद के परिवार को लोगों ने मिलकर बहुत ही मारा जिससें मेरे सर मे चोट आई और मैं अचेत हो गयी वहीं महिला ने यह भी बताया कि संपत्ति के मामलों के पुलिस से लेकर तहसील तक आलाअधिकारीयों से गुहार लगा चुकी हूॅ लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुयी जिससे मेरे पट्टीदारों का मनोबल बढ़ गया है और आये दिन मुझसे मार-पीट और गाली गलौज करते रहते है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि पैतृक सम्पत्ति के चार हिस्सेदार है जिसमें दो पट्टीदार कब्जा मार कर बैठे है और दो हिस्सेदार को हिस्सा देने से इंकार कर रहे है। पुलिस मामलें की छानबीन कर रही है।

पशुपतिनाथ मंदिर के क्या है रहस्य और सभी लिंगो के बारे में भी

Image
पशुपतिनाथ मंदिर,क्या है इस लिंग की विशेषता?????? महज भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ध्यान ना देकर आध्यात्मिकता और मानव चेतना को समर्पित करते हुए किसी देश को बनाने की कल्पना पूरे विश्व में अनूठी है। ऐसा करने वाले देश शायद तिब्बत और नेपाल ही हैं। नेपाल देश भले ही छोटा हो, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से यह खासा महत्वपूर्ण है। हालांकि अस्थिरता के कारण यह देश अपने आध्यात्मिक खजाने को संभाल नहीं पाया और अब इस पर आधुनिकता की परत चढ़ रही है: नेपाल अध्यात्म की भूमि है और एक समय में यह जगह पूरी तरह से जिंदगी के आध्यात्मिक पहलुओं से जुड़ी हुई थी। दुर्भाग्य से इस देश को राजनैतिक और आर्थिकस्तर पर बेहद उठा-पटक और पतन का दौर देखना पड़ा। इसी वजह से वे अपने यहां हुए इस उम्दा काम को जो कई सौ सालों में हुआ था, सही तरह से सहेज कर नहीं रख पाए। जो हम आज देख रहे हैं, वे दरअसल बचे हुए अवशेष हैं। लेकिन जो कुछ भी बचा है, वह भी असाधारण है। पशुपतिनाथ,तांत्रिक विद्या का सबसे प्रमुख मंदिर!!!!!!! नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर को कुछ मायनों में तमाम मंदिरों में सबसे प्रमुख माना जाता है। ‘पशुपति’का अर्थ है – पश...