Posts

Showing posts from October, 2019

मुजफ्फरपुरः आर्केस्ट्रा के दौरान हुई फायरिंग में युवक को लगी गोली, मौत

Image
मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा के दौरान चलाई गई गोली से एक युवक की मौत हो गई जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया. पुलिस दशहरा को लेकर मंगलवार की रात शाहपुर मरीचा गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. इसी दौरान रात्रि करीब डेढ़ बजे गांव के ही मंजीत राय ने गोली चला दी जो वहां मौजूद युवक अभिषेक कुमार को लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक को ग्रामीण निकट के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गोली चलाने के बाद आरोपी मंजीत मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया. इस बीच युवक की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह से शाहपुर मरीचा गांव के निकट जमकर प्रदर्शन किया.

लखनऊ:एटीएस के कमांडो ने खुद को गोली मारी, गोली मारने की वजह साफ नही

Image
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस के एक कमांडो ने मंगलवार सुबह यूपी एटीएस के मुख्यालय पर खुद को गोली मार ली मृतक बृजेश कुमार ने आज सुबह अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद गोली मार ली फिलहाल गोली मारने की वजह अभी तक साफ नहीं पाई है मृतक बृजेश कुमार यूपी के गोरखपुर का रहने वाला थाजहां एक तरफ यूपी एटीएस के कमांडो आतंकवादियों को पकड़ते हैं और उन्हें गोली मारते हैं मगर आज लखनऊ के सरोजिनी नगर में यूपी एटीएस के मुख्यालय पर एक कमांडो बृजेश कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली गोली मारने की घटना से पूरे मुख्यालय में अफसरों के होश उड़ गए वही मृतक बृजेश कुमार यादव 2010 से एटीएस मुख्यालय लखनऊ मैं तैनात था. सूत्रों से यह पता चला है कि मृतक बृजेश कुमार को मंगलवार सुबह गोरखपुर ड्यूटी के लिए जाना था और रात को उसकी पत्नी से कि फोन पर कहासुनी हुई शायद इससे नाराज हो गए इसलिए बृजेश ने खुद को गोली मार ली फिलहाल पुलिस पूरे घटना की जांच कर कर ही बता पाएगी कि आखिर मामला क्या है बृजेश की बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उनके परिजन का आने का इंतजार कर रही है कि आखिर उनसे पूछताछ की ज...

यूपी: छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी

Image
महाराजगंज ।  फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल हथियागढ़ में एक स्कूली बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से गुस्साए गांव के लोगों ने बालिका के शव को रखकर गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और सीओ अशोक कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को काफी मनाने का प्रयास करने लगे। करीब आधा घंटा बाद जाम को समाप्त करा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुरंदरपुर क्षेत्र के हथियागढ़ निवासी अनिल की छह वर्षीय पुत्री नैनिका उर्फ राधा गांव के बगल में स्थित बहोरपुर के इकरा मॉडल जूनियर हाईस्कूल में एलकेजी में पढ़ने जाती थी। जहां से बुधवार को करीब तीन बजे छात्रा स्कूल से पढ़कर घर बस से पहुंची। जहां पर बस से उतर कर घर जाने ही वाली थी कि बस की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सको ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की सूचना घरवालों को मिलते ही कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रो कर ...

भाभी और देवर की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी, परिजन बोले- बीमार थे

Image
गोरखपुर के चौरीचौरा थाना इलाके में ग्राम गौनर के उसरहा के पासी टोला में देर रात पहले भाभी की संदिग्ध हालत में मौत हुई, फिर मंगलवार की सुबह देवर की रहस्यमय परिस्थिति में मौत होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। मंगलवार की सुबह दोनों परिवार के लोगों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ भी कुछ नहीं लगा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में ग्राम गौनर के असलहा पासी टोला निवासी मीना पासवान उम्र 35 वर्ष पत्नी अमरजीत की सोमवार की रात करीब नौ बजे संदिग्ध हालत में घर के अंदर मौत हो गई। वहीं, महिला के रिश्ते में लगने वाले देवर संदीप (18) पुत्र मुनदरिका की मंगलवार सुबह रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। दोनों परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए आनन-फानन में शवों का गांव से कुछ दूर स्थित मंझना नाला के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है मृतका मीना के तीन बच्चे हैं। पति बाहर मजदूरी करता है। जबकि मृतक संदीप बंसडीला इंटर कॉलेज का छात्र है। मृतक महिला की सास का कहना कि बहू की कई दिन से तबीयत खराब थी। ज...

शादी की तैयारी में बिजी थी दुल्हन, उधर दूल्हा लूट रहा था सहेली की अस्मत

Image
कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सरीखा होता है. ज्यादातर ऐसी खबरें रिश्तों को शर्मसार करने वाली होती हैं, जिनके बारे में जानकर सबका सिर शर्म से झुक जाता है.ये इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला अमेरिका के पोकोनॉस से सामने आया है. जहाँ शादी से ठीक दो दिन पहले एक शख्स ने दुल्हन की सहेली का कथित तौर पर बलात्कार किया. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के इवेंट में शख्स ने अपनी होने वाली दुल्हन की सहेली के साथ इस अपराध को अंजाम दिया. वही इस मामले में इस कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, दुल्हन की सहेली उस वक्त नशे में थी और उसी हालत में दूल्हे ने उसका फैयदा उठाया और कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 30 अगस्त की रात को प्री वेडिंग पार्टी के दौरान हुई. पार्टी से पहले रिश्तेदारों और दोस्तों ने डेलावेयर नदी के पास राफ्टिंग, पैडलिंग और ड्रिंकिंग की. इस घिनौने अपराध में स्ट्रूड्सबर्ग के 28 वर्षीय डेनियल जे कार्ने पर बिना सहमति के सेक्सुअल इंटरकोर्स करने का आरोप लगा है. पेन्सेलवानिया स्टेट पुलिस ने पीड़ित महिला और आरोपी कार्ने के टेक्स्ट मै...

कन्याओं को भोजन कराने पर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Image
गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खास चौराहे पर सोमवार को दोपहर में नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। वहीं तीन लोगों को हल्की चोटें आई है। सूचना पर चौरीचौरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के डुमरी खास निवासी छांगुर गौड़ की पुत्री प्रीती (18) नौ दिन का नवरात्र व्रत थी। सोमवार को नौ कन्याओं को भोजन करा रही थी। उसने डुमरीं खास निवासी श्रृषिकेश निषाद की कन्या को भी भोजन कराकर उनके घर पहुँचाने गई। कन्या को भोजन कराने की बात को लेकर आक्रोशित निषाद ने प्रीती से झगड़ा कर लिया। उसी दौरान प्रीती के पिता छांगुर गौड़ भी पहुंच गए। दोनों पक्षों मे जमकर मारपीट हुई। जिसमे छांगुर गौड़ और ऋषिकेश निषाद गम्भीर रुप से घायल हो गए। छांगुर गौड़ की पुत्री प्रीती व पूजा और उनकी पत्नी मीरा को हल्की चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, बच्चे समेत तीन की जिंदा जलकर मौत

Image
एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (Motor Cycle) अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और एक बच्चे सहित तीन लोगों की जिंदा जल (Burnt Alive) कर मौत हो गई. बांदा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) से सटे महोबा (Mahoba) जिले के कबरई कस्बे में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (Motor Cycle) अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और एक बच्चे सहित तीन लोगों की जिंदा जल (Burnt Alive) कर मौत हो गई. सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने बताया कि शनिवार की शाम कबरई कस्बा के राजीव नगर निवासी अनिल प्रजापति (25) अपने चार साल के बेटे और साथी बिज्जू (17) के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर हमीरपुर जिले के रीवन गांव से अपने घर लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कबरई कस्बे में ताज क्रशर प्लांट के पास महोबा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई. मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी फट गई और उसमें आग लग गई, जिससे तीनों मोटरसाइकिल ...

बड़े भाई की पत्नी को चाकू मारकर किया सरेंडर

Image
कुशीनगरमें पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मईला गांव में गुरूवार की देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गयी जब गांव के एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की पत्नी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसने घटना के बाद खुद पुलिस को सूचना देते हुए सरेंडर कर दिया। मईला निवासी अभय की अपने बड़े भाई की पत्नी से किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं होने लगा। इस दौरान गुस्से में आकर अभय ने चाकू से हमला कर बड़े भाई की पत्नी कुसुम को घायल कर दिया। कुसुम घायल अवस्था में जमीन पर गिर कर तड़पड़ाने लगी। आरोपी युवक ने डायल 100 पुलिस को फोन कर घटना के बाबत जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर आरोपी युवक खुद कोतवाली पहुंच पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

गोरखपुरः शराब की लत नहीं छोड़ी तो पत्नी ने घर छोड़ा, पति ने पुलिस को दी तहरीर

Image
गोरखपुर। खोराबार इलाके के एक युवक ने शराब पीना नहीं छोड़ा तो उसकी पत्नी डेढ़ वर्ष की बच्ची के साथ घर छोड़कर चली गई। पत्नी अब लापता है। उधर युवक ने मंगलवार को खोराबार थाने में तहरीर देकर पत्नी व बच्चों को ढूढ़ने की गुहार लगाई है। इलाके के कुसम्ही बाजार स्थित एक गांव के युवक की शादी पिपराइच इलाके की एक युवती के साथ तीन वर्ष पहले हुई थी। दोनों की एक डेढ़ वर्ष की बच्ची है। युवक अक्सर शराब पीकर घर आता था। जिसपर उसकी पत्नी शराब पीने से मना करती थी और छोड़ने को कहती थी। युवक भी बार-बार उसे शराब छोड़ने का वादा करता था। रविवार की शाम को एक बार फिर युवक शराब पीकर आया। पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई। दोनों सो गए। इसके बाद सोमवार की तड़के सुबह उसकी पत्नी बच्ची के साथ घर छोड़कर चली गई। युवक को पहले लगा कि वह मायके गई होगी। सोमवार को वह पत्नी के मायके पहुंचा। मगर वह वहां भी नहीं थी। उधर पत्नी के मायके वालों ने भी धमकी दी कि पत्नी नहीं मिली तो वह अंजाम भुगतने को तैयार रहे। इसके बाद युवक ने अपने कई रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की लेकिन उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली। मंगलवार को युवक थाने पहुंचा औ...

जनता तक पहुंचाएं सुविधाएं, विकास में सब साथ दें: रविकिशन

Image
सदर सांसद रविकिशन ने पार्षदों से जनसुविधाओं को जल्द से जल्द जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ जनता को भी साथ देना होगा। सब मिलकर प्रयास करेंगे तभी सही मायनों में शहर का विकास होगा। मंगलवार को सिंघड़िया स्थित कार्यालय पर पार्षदों के साथ आयोजित परिचयात्मक बैठक में सांसद रविकिशन ने कहा कि प्रस्तावित सड़कों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार से बजट दिलाने का वह पूरा प्रयास करेंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। कई प्रमुख सड़कें टूट गई हैं। नगर निगम को इन समस्याओं का समाधान तत्काल करना चाहिए। उन्होंने गांधी जयंती पर भाजपा की ओर से आयोजित पदयात्रा को सफल बनाने की सबसे अपील की। बैठक की अध्यक्षता महापौर सीताराम जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मरम्मत और सफाई के कामों में अधिकारियों से तेजी लाने को कहा गया है। बैठक का संचालन भाजपा पार्षद दल के उपनेता ऋषि मोहन वर्मा ने ...

पुलिस ने मांगे एक लाख रूपये, मजबूर होकर कर ली आत्महत्या...

Image
नई दिल्ली। साउथ ईस्ट दिल्ली में आत्महत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पत्नी का आरोप है किपुलिस झूठे केस में उन्हें परेशान कर कर रही थी। एक लाख रूपये रिश्वत मांगी गयी थी, इतनी आमद नहीं थी तो तंग आकर आत्महत्या कर ली। मामला जैतपुर इलाके का है। 45 वर्षीय रियाजुद्दीन ने पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली. परिजनों की मानें तो आत्महत्या करने की वजह पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जाना है। उनका कहना है किएकपुराने झूठे चोरी केकेस में पुलिस वाले फिर से परेशान कर रहे थे और एक लाख रूपयेकी मांग की जा रही थी। इसी से तंग आकर रियाजुद्दीन ने आत्महत्या की।